बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विगत रात्रि में बुरहानपुर के अनेक ग्रामांे में तेज हवा, आंधी, तूफान एवं बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। बुरहानपुर के ग्राम नागुलखेड़ा, बहादरपुर, लोनी, गव्हाना सहित विभिन्न ग्रामों मेें केले की फसल सहित अन्य फसलें प्रभावित हुई है।
श्रीमती चिटनिस ने प्रभावित ग्रामों में किसानों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की, आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही कलेक्टर बुरहानपुर एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन करने एवं राहत दिए जाने हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही करने की बात कही।
इस दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ तहसीलदार प्रविण ओहरिया, योगेश महाजन, विनोद कोली, भास्कर पाटिल, योगेश पाटिल, लक्ष्मण पाटिल, सचिन पाटिल, गोपाल गवले, विनोद महाजन, पुष्पक महाजन, रमेश महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कृषकगण तथा पटवारी उपस्थित थे।
02


