*केला बीमा शीघ्र लागू के केला प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा दे सरकार: रघुवंश
*
बुरहानपुर ( हमारे प्रतिनिधि इक़बाल अंसारी की रिपोर्ट) प्रदेश की भाजपा सरकार और ज़िले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिन रात बड़ी बड़ी घोषणाओं से फुर्सत मिले तो कभी धरातल पर भी नज़र मारना चाहिए।प्रतिदिन करोड़ो अरबो रु लाकर ज़िले का विकास करने वाले घोषणा वीरों विधायक और सांसद को कभी किसानो की समस्या ना दिखती है, ना वे देखना चाहते है।*
उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने भाजपा के सांसद,विधायक को चेताते हुए कहा कि केवल घोषणाओं से विकास नही होता उसके लिए धरातल पर भी देखना पड़ता है,आज जिले का किसान अपनी केले की फसल की बर्बादी को लेकर परेशान है,केले के भाव को लेकर दुखी है किंतु किसी भी जनप्रतिनिधि को इस बात की कोई फिक्र नही है,गत दिवस लोनी,हतनुर,बोहरडा, आदि क्षेत्रों में केले की फसल काफी नुकसान हुआ है,चिल्लारा में 3 ट्रैक्टर पानी मे बह गए किन्तु किसी भी भाजपा नेता ने इसकी खबर नही ली।*
*श्री रघुवंशी ने कहा कि प्रशासन तत्काल इन केला किसानों के नुकसान का सर्वे कराए एवं उन्हें उचित मुआवजा दे।साथ ही जनप्रतिनिधि भी अपनी सरकार से बात कर केले की फसल का बीमा करावे।*

