अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ज़िला ईकाई बुरहानपुर द्वारा अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ज़िला ईकाई बुरहानपुर द्वारा संस्था के गठन को 1 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोनी में जाकर बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरित की।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल शैलेंद्र सिंह हजारी सर एवं उनके सभी शिक्षकों का वीरांगना परिवार बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में श्रीमती अंजलि विक्रम सिंह चौहान, डॉ स्मिता हजारी, रागिनी बघेल, पल्लवी चौहान,आरती ठाकुर, रीमा दीक्षित,दीपिका दीक्षित उपस्थित थे।


