इंदौर में सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त को भोपाल अटैच करने के साथ ACP, प्रभारी ASI, सूबेदार, निरीक्षक सहित ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिस कांस्टेबल तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी इस पूरी घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे। हादसे के दौरान अच्छा कार्य करने वाले कांस्टेबल पंकज यादव एवं आटो चालक अनिल कोठारी को पुरस्कृत किया जाएगा : CM

