नवदुर्गा उत्सव एवं बालाजी रथ यात्रा में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में फोर्स हुआ फॉलिंग
◆.*जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स नवदुर्गा पंडाल एवं गरबा आयोजन स्थलों पर पुलिस की मोबाइल पार्टीया, मोटर साइकिल पार्टीया, रिज़र्व पार्टीया, करेगी सतत भ्रमण*
8◆.*पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स को ब्रीफ कर कर्तव्य स्थलों पर किया गया रवाना*
◆.*नवदुर्गा उत्सव एवं बालाजी रथ यात्रा में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।*
◆.*पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।*
◆.*कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले हुड़दंगीयो पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सख्त निर्देश*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) दिनांक 22 सितंबर 2025 से जिले में नवरात्र उत्सव एवं बालाजी रथ यात्रा त्योहार कानून व्यवस्था ड्यूटी के चलते पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में फोर्स को फॉलिंग किया गया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,द्वारा समस्त फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया एवं ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । वरिष्ठ अधिकारी द्वारा समस्त फोर्स को एंटी राईट ड्रिल सामग्री,रखने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के पश्चात फोर्स को ड्यूटी प्रमाण पत्र वितरित कर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर रवाना किया गया।
ब्रीफिंग दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल डीएसपी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर , डीएसपी श्री उमेश तिवारी,निरीक्षक टीकमचंद शिंदे रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, लालबाग नागेंद्र सिंह ठाकुर समस्त थानो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

