बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला अधिवक्ता संघ, बुरहानपुर के अध्यक्ष आली जनाब एडवोकेट युनूस पटेल ने जिला अधिवक्ता संघ के बुरहानपुर वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट खलील अहमद अंसारी अशरफ़ी को बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के 2025 27 की कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन संपन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। तदाशय का पत्र जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष एडवोकेट युनूस पटेल ने खलील अहमद अंसारी अधिवक्ता बुरहानपुर के नाम पत्र क्रमांक 41/2025 दिनांक 23/09/ 2025 के तहत जारी किया है। जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष एडवोकेट युनूस पटेल द्वारा जारी पत्र क्रमांक 41 दिनांक 23/09/2025 के अनुसार कुल 13 पदों का निर्वाचन पत्र के सामने दर्शित संख्या और योग्यता (अनुभव) के अनुसार संविधान की प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2025 के पूर्व संपन्न कराने हेतु लेख किया गया है। पत्र के अनुसार निम्न पदों के लिए निर्वाचन संपन्न कराया जाना है:
(1) अध्यक्ष — एक पद — योग्यता 20 वर्ष
(2) उपाध्यक्ष — एक पद — योग्यता 20 वर्ष
(3) सचिव — एक पद — योग्यता 15 से 20 वर्ष
(4) सहसचिव — एक पद — योग्यता 5 से 10 वर्ष
(5) कोषाध्यक्ष — एक पद — योग्यता 10 वर्ष
(6) लाइब्रेरियन — एक पद — योग्यता 10 वर्ष
(7) वरिष्ठ कार्यकारिणी — चार पद — योग्यता 10 वर्ष
(8) कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य — एक पद — योग्यता 2 से 5 वर्ष
(9) वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य — एक पद — योग्यता 5 वर्ष
महिला सदस्य
(10) कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य — एक पद — योग्यता 2 से 5 वर्ष
उपरोक्त पदों पर आपको चुनाव संविधान की प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य किये जाने हेतु आपको चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है। आप अपने विवेकानुसार सहयोगी चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं।
पिछले चुनाव में भी वरिष्ठ अधिवक्ता खलील अंसारी को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव है हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था और अधिवक्ता खलील अंसारी ने अपने कार्य कुशलता से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया था।

