बुरहानपुर
बोरसल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सभी उम्र के स्त्री-पुरुष एवं गर्भवती माताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, जांच एवं उपचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अंधविश्वास दूर करना तथा आत्महत्या एवं नशीले पदार्थों की सेवन से होने वाले दुष्परिणाम की रोकथाम करना रहा।कार्यक्रम में मनोविशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय द्वारा ग्रामीणों में पाई जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, उनके लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया गया। आपके द्वारा उपस्थित मानसिक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित का उपचार भी किया गया। विशेष रूप से गर्भवती माताओं में प्रसव पूर्व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाया गया।मनकक्ष प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड द्वारा ग्रामीणों को बढ़ते तनाव, चिंता एवं आत्मघाती विचारों की पहचान कर सहायता प्राप्त करने हेतु मनहित ऐप एवं टेली-मानस (14416) की 24 घंटे निशुल्क सेवा की जानकारी दी गई। नशे के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम एवं आत्महत्या के कारणों पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ श्रीमती निशा हटकर, एएनएम स्टाफ श्रीमती संतोष कांबले, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे।


