के नेतृत्व में कलेक्टर बुरहानपुर के समक्ष किया विरोध,भाजपाई फ़र्ज़ीवाड़े में माहिर: अजय सिंह रघुवंशी
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी)प्रदेश में एसआईआर का कार्य सम्पन्न होने के बाद बीएलओ द्वारा बारीकी से सूचियों का प्रकाशन किया गया है, किन्तु इसके बाद भाजपाइयो द्वारा फ़र्ज़ी नाम, फ़र्ज़ी पते, फ़र्ज़ी मोबाइल न.के द्वारा हजारों लाखों की संख्या में मतदाताओं के खिलाफ़ आपत्ति लगाइ जा रही है,जो कि अफसोस जनक कार्य है। ऐसे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पार्षदों के दल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी के साथ कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाक़ात की, और इन फ़र्ज़ियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की।*वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड से सूचना मिल रही है कि हर बूथ पर लगभग 100-100 लोगो के खिलाफ़ फ़र्ज़ी आपत्तियां लगाई जा रही है,जिससे कि प्रशासन भ्रमित हो और उसे सूची बनाने में तकलीफें आये या फिर भाजपा के खिलाफ़ पढ़ने वाले वोट में कमी आये।**इस प्रकार बुरहानपुर जिले में शहर एव ग्रामीण क्षेत्रों के 40 से 50 हजार मतदाताओं के खिलाफ़ इन फ़र्ज़ियों ने आपत्ति लगा रखी है।**श्री रघुवंशी ने कहा कि सबसे मुख्य बात तो यह है कि जितने भी आपत्ति कर्ता है वे लगभग फ़र्ज़ी हैं,उनके नाम,पते और मोबाइल न.भी गलत पाए जा रहे है।इस से यह साबित होता है कि सभी आपत्तियां फ़र्ज़ी हैं और केवल उलझाने के लिए लगाई जा रही हैं,हालांकि इसके पीछे मास्टरमाइंड भी इनके रिंग मास्टर है,उन्हें भी जल्द ही बेनक़ाब किया जाएगा,।**श्री रघुवंशी ने इस संबंध में सोशल मीडिया और पत्रकारों को उक्त आशय का एक ऑडियो भी प्रेषित किया है। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने इस संबंध में कलेक्टर महोदय को दस्तावेज़ी सबूत देकर सभी आपत्तियों को निरस्त करने की मांग की है।**इस अवसर पर श्री रघुवंशी के साथ पार्षद गण सर्व श्री मोहम्मद ईस्माइल अंसारी, उप नेता प्रतिपक्ष एवं सीनियर एडवोकेट उबेद शेख,अब्दुल्ला अंसारी, नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम अकील औलिया,अमर यादव,फहीम हाशमी,सैय्यद इसहाक अली, मोहम्मद हफीज मंसूरी,आरिफ खान,आसिफ खान,विनोद मोरे,शेख अबरार,इनाम अंसारी,मुज्जु मीर,हमीद डायमंड,शाहिद बन्दा,नोमान खान आदि उपस्थित रहे।*। *एसआईआर के खिलाफ़ फ़र्ज़ी वाड़ी को उजागर करने में खानका वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका*ज़िले में SIR के काम को शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत सैयद इकराम उल्लाह बुखारी और युवा नेतृत्व करता एवं शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतावल्ली हज़रत सैयद अनवार अल्लाह बुखारी के नेतृत्व में शहर के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के टीम ने बेहतर तालमेल के साथ इस काम को अंजाम तक पहुंचा है जिसमें शाह चमन वली सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं खानका वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैयद इसहाक अली एवं उनकी की टीम के साथ उज़ैर नक्काश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। SIR प्रक्रिया को लेकर बुरहानपुर नगर के वार्ड क्रमांक 33 (खानका वार्ड) में संचालित SIR प्रक्रिया को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 48 (चिंचाला) के निवासी श्री प्रवीण, पिता श्री जगदीश प्रसाद द्वारा वार्ड क्रमांक 33 की SIR प्रक्रिया पर आपत्ति प्रस्तुत की गई है, जबकि संबंधित व्यक्ति उस वार्ड का निवासी भी नहीं है।इस विषय में वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद प्रतिनिधि सैय्यद इसहाक अली द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से किए गए आव्हान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह रघुवंशी ने सभी पार्षदों की टीम को साथ में लेकर कलेक्टर बुरहानपुर के समक्ष विधिवत आपत्ति मय साक्षयों के प्रस्तुत की।सैय्यद इसहाक अली ने बताया कि SIR की संपूर्ण प्रक्रिया निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन के निर्देशानुसार BLO द्वारा घर-घर जाकर पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। इसके बावजूद बाहरी व्यक्ति द्वारा दूसरे वार्ड की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना गंभीर प्रश्न खड़े करता है ?उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही कई वार्डों में मतदाता संख्या कम हो चुकी है और इस तरह की आपत्तियाँ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि यह सब किसके निर्देश और इशारे पर और किस उद्देश्य से किया जा रहा है ?प्रशासन से मांग की जाएगी कि—प्रस्तुत आपत्ति की निष्पक्ष जांच हो।आपत्ति करने वाले व्यक्ति के अधिकार व तथ्यात्मक आधार की भी पुष्टि की जाए।यदि आपत्ति निराधार पाई जाए तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए,ताकि शासकीय कार्यों की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे।*जारीकर्ता:**सैय्यद इसहाक अली**पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड क्रमांक 33**बुरहानपुर**संपर्क: 8839051515*

