बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन, के मध्य प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम अंसारी द्वारा बुरहानपुर ज़िला अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद इनाम अंसारी (बब्बू सेठ) को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गत दिवस न्यामतपुरा वार्ड में सरपंच मोमिन जमात अब्दुल वहीद (बाबु काका) व सरपंच मोमिन जमात बुरहानपुर रईस अहमद अंसारी पेट्रोल पंप एवं समाजजनों द्वारा भव्य एवं ज़ोरदार स्वागत किया गया।यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके निरंतर सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सशक्त नेतृत्व क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। पार्षद इनाम अंसारी (गब्बू सेठ) लंबे समय से समाजहित में सक्रिय रहते हुए जनसमस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा।

