बुरहानपुर
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रमानुसार जिला बुरहानपुर अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतो की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) हेतु किया जा चुका है उन ग्राम पंचायतो को छोडकर शेष ग्राम पंचायतो का पुनरीक्षण किया जाना है। विकास खण्ड, खकनार अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार, खकनार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा विकास खण्ड, बुरहानपुर अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बुरहानपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बुरहानपुर (नगर) को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अपर कलेक्टर अपीलीय प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किये गये है।

