मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री प्रेमदीप सांकला की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री प्रेमदीप सांकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य त्वरित एवं सुलभ न्याय आमजन को उपलब्ध कराना है। साथ ही इससे न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पेंडेंसी कम होती है। 13 सितम्बर, 2025 को नेशनल लोक अदालत में, न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हेतु रखा जाएगा। पैनल अधिवक्तागण से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।

