बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) उपभोक्ता अधिकार दिवस(24 दिसंबर) को लेकर उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के मार्गदर्शन एवं संगठन जिला अध्यक्ष दिनेश पाटील के नेतृत्व में शहर में उपभोक्ता अधिकार संगठन के बैनर तले संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक शनिवार को आयोजित की, जिसमे संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
- संगठन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने कहा कि तहसील स्तर पर एवं शहर में जागो ग्राहक जागो के बैनर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक संदेश बैनर लगाकर उपभोक्ता दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया।
संगठन जिला उपाध्यक्ष संतोष पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपनगर लालबाग में उपभोक्ता जागरूकता रैली निकालने का प्रस्ताव रखा।संगठन कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर ने कहा कि उपभोक्ता जागो ग्राहक जागो के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए पंपलेट का वितरण भी किया जाना है।जिससे उपभोक्ताओं को जागरूक संदेश पहुंचेगा एवं जिससे एक अच्छा जागरूकता संदेश परिणाम साबित होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे । सभी के विचार सुनकर आगामी तारीख 10 दिसंबर को आखिरी बैठक में 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कहां मनाया जाए ?, का स्थान तय किया जाएगा। साथ ही पूर्ण कार्य योजना बनाई जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन, उपाध्यक्ष संतोष पाटिल, कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर ,संदीप भालसिंग, सुनील सोनी, अमुल पाटील ,छगू शेख आदि उपस्थित रहे


