
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत सहकारी प्रदर्शनी का आयोजन
बुरहानपुर
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकारिता विभाग बुरहानपुर एवं जिला सहकारी संघ खण्डवा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 नवंबर 2025 को बुरहानपुर जिले में सहकारी प्रदर्शनी का आयोजन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृषि शाखा परिसर में किया गया । जिसका शुभारंभ म.प्र.पावरलुम बुनकर संघ (फेडरेशन) बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री जयंतीलाल नवलखे द्वारा फीता काटकर अवलोकन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित फेडरेशन के संचालकगण दिनकर पाटिल, सुभाष तांदले एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकरी पी.एम.सोनवणे, आकाश अग्रवाल एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कृषि शाखा के शाखा प्रबंधक अशोक चैधरी एवं पैक्स के प्रबंधकों, , सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, किसानों द्वारा सहकारी प्रदशनी का अवलोकन किया गया। सहकारी प्रदर्शनी में सहकारिता की विभिन्न संचालित योजनाओं एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बैनर पोस्टर एवं पेम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आयुष्मान जनऔषधी की जेनरिक दवाईयों के स्टाॅल एवं इफको द्वारा कृषि संबंधी रासायनिक प्रोडक्ट के स्टाॅल का भी सभी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर सहकारी संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया तथा जिला सहकारी संघ के प्रबंधक मेहताबसिंह भदौरिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया


