
*देश के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस पर निगम महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि देकर मनाया बाल दिवस*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया।
नगर निगम बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव द्वारा नेहरू प्रतिमा पर सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर उनके तेल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाल दिवस मनाया मनाया गया।
निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी परंपरागत रूप से भारत में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिनको बच्चों से विशेष प्रेम था और उनके निधन के बाद उनके जन्म दिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मज़बूती दी। वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया और आधुनिक भारत के आधार शिला रखी। आज भी उनका विज़न देश को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करता है ।
निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव ने बताया कि 14 नवंबर हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। पीएम नेहरू जी एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल और निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव ने बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को चॉकलेट का वितरण भी किया।
इस अवसर पर निगम के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम, अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव,अमर यादव, एम आई सी सदस्य संभाजी सगरे, महेंद्र इंगले, पार्षद आसिफ़ खान, हमीद डायमंड, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिमा वर्मा, संदीप तिवारी,हरिश मोरे,संजय सिंपी,गणेश पाटिल आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।

