ताप्ती नदी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधितआयुर्वेद कॉलेज एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर होगा विसर्जन
मोहन सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट
शारदीय नवरात्रि अंतर्गत इस बार जिले में ताप्ती नदी में देवी प्रतिमाओं का विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यह पहल सूर्य पुत्री ताप्ती मैया को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत जिला प्रशासन द्वारा की गयी है।देवी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर प्रतिमाएं विसर्जित की जायेगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही है।विसर्जन हेतु वन वे मार्ग रहेगा जिसमें नवोदय विद्यालय हॉस्टल के पास वाली रोड से मूर्तियां विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल पर जायेगी तथा विसर्जन के उपरांत खाली वाहन माइक्रोविजन स्कूल की तरफ वाली रोड से जा सकेंगे। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निर्देश दिये है कि, विसर्जन स्थलों पर बैरीकेटिंग्स, क्रेन, अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये जाये।मंगलवार को परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से गरबा पंडाल आयोजकों की बैठक बुलाई गयी है, बैठक में विसर्जन स्थलों की जानकारी एवं विस्तृत रूपरेखा बतलाई जायेगी।

