
आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा Nacl रेस्टोरेंट में CME का आयोजन
बुरहानपुर ( हमारे प्रतिनिधि इक़बाल अंसारी की रिपोर्ट)
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 20 सितंबर 2025 को NaCl रेस्टोरेंट, बुरहानपुर में CME का आयोजन किया गया। CME में 40 से अधिक डॉक्टरों ने CME का लाभ उठाया। CME में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर ( ह्रदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अभिषेक शर्मा ( प्लास्टिक सर्जन) के द्वारा व्याख्यान दिया गया। सभी डॉक्टर्स के बीच व्याख्यान पर चर्चा की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में एवं बुरहानपुर के आईएमए सदस्यों के सहयोग से CME का सफल आयोजन किया गया।


