*लावारिस मिली टाटा हैरियर कार खकनार पुलिस ने मौके पर ज़प्त की*
थाना फतहगंज जिला बडोदरा (गुजरात) में उक्त वाहन का चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है
फोटो प्रतीकात्मक ए आई जनरेटेड
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) दिनांक 26/08/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लेक कलर की गाडी टाटा हैरियर बगैर नम्बर संदीग्ध होकर धावटी तरफ आ रही है । सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा उनि शंकर लोने के साथ टीम गठित कर ग्राम धार बैलथड रोड पर वाहन चैकिंग लगाई गई । कुछ देर बाद ब्लेक कलर की गाडी आते दिखा, जो पुलिस को देख कर धार बेलथड के कच्चे रास्ते पर लेकर गया।
पुलिस व्दारा कार का पीछा किया गया । उक्त कार चालक वाहन को खेत के कच्चे रास्ते पर लावरिस छोडकर भाग गया । मौके पर पहुंच कर वाहन स्वामी के संबंध में आसपास के लोगो से पूछताछ किया तथा वाहन स्वामी का कोई पता नही चला । उक्त वाहन चोरी की शंका होने के कारण मौके पर ज़प्त किया । जप्तशुदा वाहन सुरक्षार्थ चौकी खड़ा किया गया। वापसी पर सिलसिला क्र 01/25 धारा 106 बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस का क़ायम कर जांच मे लिया गया ।
उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते थाना फतहगंज जिला बडोदरा (गुजरात) में चोरी का प्रकरण अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध होना पाया गया ।
*जप्त वाहन टाटा हैरियर बगैर नम्बर*
*महत्वपूर्ण भुमिका*
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, सउनि तारक अली, प्रआर अमित अवस्थी, आर जय मालवीय, सुनिल धुर्वे, जितेन्द्र चौहान की महत्वपूर्णभूमिका रही।

