
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. विधान मंडल में बुधवार सुबह 11 बजे से यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार ने जनता से कितने वायदे पूरे किए. उधर, कैबिनेट मंत्री और भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को फूलन देवी का हत्यारा बताया. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट…
UP Assembly News: 2 घंटे 45 मिनट तक बोले सीएम योगी
CM योगी का विधानसभा में सम्बोधन खत्म हो गया है. CM योगी ने 2 घंटे 45 मिनट का संबधन किया. CM ने अपने सम्बोधन में विपक्ष पर साधा जमकर निशाना. CM ने UP विजन डाक्यूमेंट्स के रोड मैप की दी जानकारी. CM योगी ने सदन में पेश किया UP विजन डाक्यूमेंट्स. CM ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की दी ढेरों शुभकामनायें.
‘बात आजादी की करते हैं, लेकिन काम गुलामी वाले’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम स्वदेशी सामान विदेशियों को तोहफे में देते हैं. रामपुर में जन्मदिन महोत्सव में आप लोग रानी विक्टोरिया की बग्गी मंगाते थे. आपकी बात आजादी की है और काम गुलामी का करते हैं.

