*बुरहानपुर में केन्द्रीय पुलिस बल की किसी इकाई के मुख्यालय अथवा प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, पुनः रखी मांग*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुलाकात कर समसामयिक विषयों पर चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर में केन्द्रीय पुलिस बल की किसी इकाई के मुख्यालय अथवा प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए पुनः निवेदन किया। श्रीमती चिटनिस द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में रखी गई मांग पर पूर्व गृह मंत्री श्री शाह द्वारा कहा गया कि उन्हें स्मरण है अतिशीघ्र कुछ न कुछ उक्त विषय में निर्णय करने के लिए आश्वस्त किया।
श्रीमती चिटनिस ने केन्द्रीय गृह मंत्री को अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति व जनसंखिकी की जानकारी देते हुए बताया कि कई कारणों से निमाड़ अत्यंत संवेदनशील है। विगत वर्षों में बुरहानपुर, खंडवा सहित निमाड़ क्षेत्र में घटित विभिन्न घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बुरहानपुर में केन्द्रीय पुलिस संगठन के किसी उपयुक्त घटक की इकाई का मुख्यालय अथवा प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाना ज़रूरी है, ताकि केन्द्रीय पुलिस बल की उपस्थिति के प्रभाव से विघटनकारी व अतिवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और ऐसे तत्वों का मनोबल गिरेगा। प्रशिक्षण केंद्र स्थापना या मुख्यालय हेतु आवश्यक स्थल की दृष्टि से बुरहानपुर जिले में पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है।
ज्ञात रहे श्रीमती अर्चना चिटनिस ने इस विषय पर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी अत्यावश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई और इस मांग को रखते हुए केन्द्र सरकार से मुख्यालय या प्रशिक्षण केंद्र स्थापना हेतु सहयोग चाहा है।


*बुरहानपुर में केन्द्रीय पुलिस बल की किसी इकाई के मुख्यालय अथवा प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अर्चना चिटनिस ने की भेंट, पुनः रखी मांग*
Good
Sahi hai hona chhahiye