मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का जिला मुख्यालय के समारोह में हुआ लाइव-प्रसारणप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर भव्य परैड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में मध्यप्रदेश की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी। प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया। सभी जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण, आकर्षक परेड के साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
किसने कहाँ किया ध्वजारोहण
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय धार, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, राजस्व मंत्री श्री करन सिंह वर्मा मुरैना, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मंडला, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना दतिया, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मंदसौर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला श्योपुर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार दमोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।


