*पुलिस अधीक्षक ने ली पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में अपराध समीक्षा बैठक
*राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं विवेचक बैठक में हुए शामिल।*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में गत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) द्वारा बैठक में दिए निर्देशों एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में जिसमें थाना प्रभारी एवं विवेचकों से क्रमवार अपराध के बारे में पूछताछ की गई। लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण करने,लंबित चालान की समीक्षा कर अधिक से अधिक चालान निराकरण करने,गुम इंसान, बालक,बालिकाओं का पता कर दस्तयाब करने,शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने,लंबित खात्मा खारिज़ी की समीक्षा पश्चात आवश्यक कार्यवाही करने लघु अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि की समीक्षा एवं प्रभावी कार्यवाही करने,सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने,स्थाई वारंटो की तामील कराकर वारंटी को न्यायालय में पेश करने,वाहन दुर्घटना पर नियंत्रण हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने हेतु निर्देश दिए,संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट,डकैती,नकबजनी) में 100% रिकवरी सुनिश्चित की जाए,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंतिम बाउंड अवर कार्यवाही आवश्यक करने हेतु निर्देश दिए गए और अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु बताया गया।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा,डीएसपी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा,लालबाग,गणपति नाका,थाना प्रभारी निंबोला, थाना प्रभारी नेपानगर, थाना प्रभारी खकनार एवं थानों के विवेचक उपस्थित रहे।

