*कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष बुरहानपुर श्री रिंकू टांक ने बालाजी महाराज के रथ पर पहुंचकर रथ को खींचा* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रिंकू टांक ने 400 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा के तहत शहर भ्रमण पर निकलने वाले बालाजी महाराज रथ पर पहुंचकर बालाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं श्रद्धा भाव से रथ खींचा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना और “जय बालाजी – जय गोविंदा” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री संजय चौकसे, श्री के.डी. पटेल, श्री कैलाश यावतकर, श्री निखिल खंडेलवाल एडवोकेट, श्री अरुण महाराज जोशी, श्री आशीष भगत, श्री संजय मराठा, श्री योगेश पुनिवाला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

