*बुरहानपुर मध्य प्रदेश में आयोजित होगी चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस,कांन्फ्रेंस को लेकर बुरहानपुर में संपन्न हुई मशाविरती मीटिंग*
बुरहानपुर ( हमारे वरिष्ठ प्रतिनिधि इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के तत्वाधान में चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस (मिशन लब्बैक _ 27) का आयोजन का निर्णय लिया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने बताया कि ज़िला हज वेलफेयर सोसायटी बुरहानपुर के दफ्तर में जनाब सैय्यद रियाज़ (धार) की सदारत में एक मीटिंग का आयोजन 27 मार्च 2026 को किया गया,जिस में इसी साल बुरहानपुर में आयोजित होने जा रही मध्यप्रदेश यूनिट की *स्टेट हज कांन्फ्रेंस (मिशन लब्बैक-27)* को लेकर ज़िला यूनिट के ज़िम्मेदारो से सलाह मशवरा किया गया। संपन्न मीटिंग में हुए मशवरे के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकीत खान के नेतृत्व में सैद्धांतिक रूप से यह तय किया गया कि बुरहानपुर में चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस आयोजित की जावेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि शकील अहमद, दिल्ली अहमद फराज़ दिल्ली सहित 22 ख़िदमत गारों को सैयद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान, सैय्यद रियाज़, कय्यूम खान, सनव्वर खान, हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी, रियाज़ उल हक़ अंसारी, कदीर मोहम्मद, शाकिर हुसैन मौजूद थे।


